कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

Published by [email protected] on

Spread the love

मुंगेली// राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में संक्षिप्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। देश के सभी कानूनों का स्त्रोत संविधान ही है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे कर्तव्य निष्ठापूर्वक करना चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कहीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति नम्रता आनंद डोंगरे एवं श्री नवीन भगत तथा श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published.