प्रदेशाध्यक्ष ताम्रध्वज साहू जी का किया गया पुतला दहन

सरगांव/ सूरजपुर में युवा मोर्चा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर हुए जानलेवाल हमले को लेकर लचर कानून वयवस्था पर गुस्साए भाजपाईयो ने गृह मंत्री का पुतला जलाया ।

सरगांव के अटल चौक में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पर रेत माफियाओं के द्वारा किए गए जानलेवा हमले और आए दिन प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओ पर हो रहे हमले और प्रदेश में बढ़ रहे अपराधिक गतविधियो पर लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने छत्तीसगढ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू साहू का पुतला दहन किया। ज्ञात हो कि बीते दिनों सूरजपुर भैयनाथ मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन सिंह का को कार से दोनो पैर कुचला गया था जिसे लेकर भाजपाइयों में सरगांव थाने पुलिस को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सद्स्य नरेंद्र शर्मा, सरगांव मंडल महामंत्री पोषण यादव ,गोविंद साहू युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सद्स्य रणजीत सिंह हूरा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो पंकज वर्मा,परमानन्द साहु ,रामु कौशल,दुर्गेश वर्मा,महेश साहु,उदित साहु,जीतेन्द्र राजपूत,राहुल साहु, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments