वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल 

Published by [email protected] on

Spread the love

रायपुर//
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने श्री अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published.