ग्राम छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों ने किया मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित 

Published by [email protected] on

Spread the love

ग्राम छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों ने किया मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित

मुंगेली// जिले के विकासखण्ड लोरमी के अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा में धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर वहां के किसानों ने आज जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत और कलेक्टर श्री राहुल देव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम छपरवा में धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों को बधाई दी और कहा कि धान उपार्जन केन्द्र खुलने से किसानों को धान विक्रय करने दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब ग्राम में ही किसानों का धान विक्रय हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा मुंगेली जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए ग्राम छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्वीकृति दी गई है। इससे छपरवा सहित आसपास क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने में सुविधा होगी। 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published.