संभागस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल 12 से 14 दिसंबर तक 

Published by [email protected] on

Spread the love

संभागस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल 12 से 14 दिसंबर तक

जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता दलों को शामिल कराने हेतु व्यायाम शिक्षकों को सौंपे दायित्व 

मुंगेली// जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने बताया कि संभागस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन 12 से 14 दिसंबर तक स्व. बी. आर. यादव खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई जिला बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। संभाग स्तरीय खेल में 12 दिसंबर को महिला वर्ग की प्रतियोगिता एवं 14 दिसंबर को पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संभागस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता दलों को शामिल कराने हेतु व्यायाम शिक्षकों को दायित्व सौंपे गए हैं। 
         जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता दलों को शामिल कराने हेतु बी. आर. साव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के व्यायाम शिक्षक विजय वर्मा को नोडल अधिकारी व प्रमुख दल प्रबंधक और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के व्यायाम शिक्षक अनिल शर्मा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोना के व्यायाम शिक्षक नंदनी घृतलहरे को सहायक दल प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार रस्साकसी खेल प्रतियोगिता के जिला स्तरीय विजेता दल को शामिल कराने हेतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़खाम्ही के व्यायाम शिक्षक सुबोध सिंह, कबड्डी खेल प्रतियोगिता के विजेता दल को शामिल कराने हेतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलतरा के व्यायाम शिक्षक अशोक कुमार यादव, लम्बी कूद दल के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर थाना के व्यायाम शिक्षक महासिंह पैकरा, बिल्लस खेल के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम्हेपुर के व्यायाम शिक्षक रामेश्वर सिंह कंवर, गेड़ी दौड़ के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ियाईन के व्यायाम शिक्षक अजय बघेल, भौंरा खेल के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंतेली के व्यायाम शिक्षक अनंत परेरा, पिट्ठुल खेल के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैहाकापा के व्यायाम शिक्षक अंजीत कुमार, गिल्ली डंडा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन के व्यायाम शिक्षक हेमचंद बारमते, खो-खो खेल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी के व्यायाम शिक्षक रामावतार कंवर, 100 मीटर दौड़ के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगरा के व्यायाम शिक्षक सद्दाम हुसैन, फुगड़ी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकूसदा के व्यायाम शिक्षक विवेक राठौर, बांटी खेल के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल के व्यायाम शिक्षक रामनारायाण सिंह राजपूत, लंगड़ी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा के व्यायाम शिक्षक धनकुमार पटेल और संखली खेल के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखरार के व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार माली को दायित्व सौंपे हैं। 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published.