कलेक्टर डाॅ. सिंह ने किया आमजनों की समस्याओं के निवारण के लिए संचालित काॅल सेंटर का निरीक्षण
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने किया आमजनों की समस्याओं के निवारण के लिए संचालित काॅल सेंटर का निरीक्षण
मुंगेली 10 जून 2022// कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आमजनों की समस्याओं के निवारण के लिए जिला कलेक्टोरेट में संचालित काॅल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन आमजनों से प्राप्त होने वाले समस्याओं और उसके निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आनलाईन ट्रेकिंग सिस्टम का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल और संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की राशन, पेंशन, बिजली, आय, जाति, निवास आदि से संबंधित समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए जिला कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिसका सम्पर्क नम्बर 9406275513, 9406275514, 9406275534, 9406275535 और 9406275537 है। आमजन अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायत उक्त नम्बर में काॅल कर आसानी से दर्ज करा सकते हैं।
0 Comments