छग के सर्व समाज 14 अप्रैल को 10 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ प्रस्तावना का वाचन करेगा 

Published by [email protected] on

Spread the love

बिलासपुर। शनिवार को जल संसाधन विभाग सभागार नेहरू चौक बिलासपुर में प्रांताध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती के अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी, कर्मचारी संगठन (अजाक्स) छत्तीसगढ़ का प्रांतीय बैठक एवं परिचर्चा संपन्न हुआ जिसमें अजाक्स के आफिसियल वेबसाइट का लोकार्पण किया गया एवं इसकी उपयोगिता बतलाई गई जिससे कि ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने की सुविधा के अलावा SC,ST अधिकारियों की जानकारी के लिये आन लाइन महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स उपलब्ध हो जायेगा।
उक्त महत्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आगामी 14 अप्रैल को बाबासाहेब डाँ.अंबेडकर जी के जयंती के उपलक्ष्य में सभी अधिकारी कर्मचारी किसान व्यापारी विद्यार्थी एवं आम जनता से अपील किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी 14 अप्रैल 2023 प्रातः 10 बजे चाहे वे जिस भी स्थान पर रहेंगे वे अपने स्थान पर खड़े होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का एकजुटता के साथ वाचन करेंगे। उक्त बैठक सह चर्चा परिचर्चा में एन.पी.एस. व ओ.पी.एस. में उत्पन्न भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। पदोन्नति एवं भर्ती आरक्षण मामलों में सरकार की चुप्पी पर आगामी रणनीति बनाने एक आवश्यक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अजाक्स में आन लाइन एवं ऑफ़ लाइन सदस्यता अभियान चलाए जाने की कार्य योजना पर चर्चा की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारियों की सेवा संबंधित समस्या प्रकरणों के निराकरण के संबंध में  कार्य योजना के निर्माण करने सहमति बनी। अजाक्स पेंसनर समूह के गठन का भी प्रस्ताव पारित किया गया ।पदाधिकारियों के विस्तार करते हुए बिलासपुर संभाग के अजाक्स के उपाध्यक्ष के रूप में डा मोहन शेंडे पशु शल्य चिकित्साधिकारी की नियुक्ति सर्व सम्मति से की गई। 
कार्यक्रम में अजाक्स प्रांताध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती,  प्रांत सचिव डॉ. अमित मिरी, प्रांतीय संगठन सचिव जितेंद्र पाटले, सेवानिवृत्त जिलाशिक्षाधिकारी अशोक भार्गव, जिला सचिव शिव सारथी, पीडब्ल्यूडी प्रदेश अध्यक्ष बिन्द्रा प्रसाद , प्रभारी जिलाअध्यक्ष बिलासपुर अनंत जी, डॉ. मोहन सेन्डे, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी राहुल भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर शिव प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष कोटा प्रकाश बंजारे मस्तूरी ब्लाक सचिव कीर्तन लाल घृतलहरे, ब्लाक कोषाध्यक्ष महेतरु मधुकर सहित बड़ी संख्या में अजाक्स के सदस्य एवं क़ानूनी सलाहकार के रूप में हाई कोर्ट अधिवक्ता श्री अंसारी जी उपस्थित थे


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published.