अतिथि शिक्षक एवं छात्रावास अधीक्षक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन 25 मई तक
मुंगेली // जिले के लोरमी विकासखण्ड में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में सी.बी.एस.ई पैटर्न पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शाला संचालन हेतु निर्धारित मानेदय पर अतिथि शिक्षक एवं छात्रावास अधीक्षक के पद पर अस्थायी रूप से भर्ती हेतु फ्रेश अभ्यर्थी और सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन 25 मई तक आमंत्रित किया गया है। जिसमें पी.जी.टी. हिन्दी माध्यम भौतिक के 01 पद, कम्प्यूटर साईंस के 01 पद, टी.जी.टी अंग्रेजी माध्यम अंग्रेजी विषय के 01 पद विज्ञान विषय के 01 पद, सामाजिक विज्ञान के 01 पद, टी.जी.टी हिन्दी माध्यम में हिन्दी विषय के 01 पद और छात्रावास अधीक्षक के 02 पदों पर भर्ती ली जाएगी। अधिक जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मुंगेली.जीओव्ही.इन का अवलोकन किया जा सकता है।
0 Comments