अधिकारियों सहित लोगों से रेडक्रास सोसाइटी की सदस्यता लेने की अपील
मुंगेली// कलेक्टर राहुल देव ने समय-सीमा बैठक के दौरान रेडक्रास सोसाइटी मुंगेली शाखा की आजीवन सदस्यता ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को रेडक्रास सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण करने प्रेरित किया और जिले के नागरिकों से भी सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेडक्रास सोसाइटी स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं सेवी कार्य करने वाली अंतराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण संस्था है। रेडक्रास सोसाइटी पूर्णतः दान से प्राप्त राशि पर निर्भर करती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु सदस्यता अभियान चलाकर एवं स्थानीय संपन्न एवं सक्षम व्यक्तियों से प्राप्त होने वाले दान राशि से जन सहयोग हेतु कार्य करती है। कलेक्टर ने रेडक्रास सोसाइटी मुंगेली के नवीन सदस्यता अभियान का आजीवन सदस्य बनकर शुरूआत की। साथ ही अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने भी रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा कोविड-19 के महामारी के दौर में भी पूरे प्रदेश में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया गया था। साथ ही वर्तमान में जिले के समस्त टी.बी. मरीजों को निःशुल्क पौष्टिक आहार ‘‘निक्षय कीट’’ वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी मुंगेली द्वारा वर्तमान में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य, संरक्षक एवं उपसरंक्षक बनने हेतु सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस हेतु रेडक्रास सोसाइटी मुंगेली की आजीवन सदस्यता हेतु 1000 रू., संरक्षक हेतु 25000 रू. एवं उप संरक्षक हेतु 12000 रू. की राशि देकर सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।
0 Comments