हिमाचल में बारिश से 8 हजार करोड़ का नुकसान:पिछले 75 सालों की सबसे बड़ी तबाही; 650 से अधिक सड़कें बंद, 241 दुकानें क्षतिग्रस्त
इस मानसून सीजन हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही मची है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक 34 लोग अब तक लापता हैं और 215 लोग घायल हुए हैं।
राज्य में 702 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा 7161 घर आंशिक रूप से टूटे हैं। बारिश और बाढ़ में 241 दुकानें बह गईं। तीन नेशनल हाईवे समेत 650 से अधिक सड़कें बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 75 सालों में राज्य में आई ये सबसे बड़ी तबाही है। बारिश के चलते राज्य को 8,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है।
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।
बारिश की संभावना नहीं: उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु।
0 Comments