बिलासपुर// जिले में अब तक 607 मि.मी. बारिश दर्ज
जिले में अब तक 607 मि.मी. बारिश दर्ज
बिलासपुर 2 अगस्त 2022/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 607 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 508.6 मि.मी. से 98.4 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 771.6 मि.मी. बिलासपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 408.4 मि.मी. रतनपुर में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिल्हा तहसील में 557.5 मि.मी., मस्तूरी में 633.3 मि.मी., तखतपुर में 686.8 मि.मी., कोटा में 593.8 मि.मी., सीपत में 632.2 मि.मी., बोदरी में 641.3 मि.मी., बेलगहना में 538.3 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1198.3 मि.मी. है।
0 Comments