राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि मिलने से जिले के किसानों को खेती किसानी में हो रही सहूलियत,खाद, बीज के लिए कर्ज से मिला छुटकारा
मुंगेली 01 जून 2022// राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किश्त की प्रोत्साहन राशि मिलने से जिले के किसानों को खेती किसानी में काफी सहूलियत हो रही है। खेती की तैयारी, फसल बुवाई, खाद बीज के दौरान होने वाले कर्ज से छुटकारा मिला है। इसके लिए जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रथम किश्त की राशि लेने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुंगेली पहुंचे ग्राम फंदवानी के किसान श्री जगदीश साहू ने बैंक में चर्चा के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू होने से पहले खेती किसानी की तैयारी, खाद बीज के लिए कर्ज लेना पड़ता था। खेती किसानी की लागत फसल से प्राप्त आमदनी से ज्यादा होती थी। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जब से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की है, तब से खेती किसानी के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ता। उच्च गुणवत्ता के बीज, खाद लेने में सहूलियत हो रही है। इसी प्रकार ग्राम लिलवाकापा के किसान श्री फूलसिंह ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू होने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती किसानी के प्रति रुझान भी बढ़ा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रथम किश्त की राशि लेने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पथरिया पहंुचे लक्षनपुर के किसान श्री पुनऊ ने बताया कि उनके बैंक खाते में प्रथम किश्त की राशि जमा हो गई है। जिसका उपयोग वे खाद बीज का क्रय करने में करेंगे। उन्होंने बताया कि खेती किसानी से ठीक पहले सही समय में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रथम किश्त की राशि मिलने से काफी सहूलियत हो रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के किसानों को धान के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देने की शुरुआत की गई है। जिसके तहत किसानों को चार किश्त में राशि दी जाती है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रथम किश्त की राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई है।
0 Comments